खुदा को किसने बनाया

बात कुछ पुरानी है | सन १९२१ मे गाँधीजी ने , भारत मे स्वराज्य के लिये , सविनय अवझा आंदोलन चलाया | प्रथम विश्वयुद्ध के ठीक बाद ही यह आंदोलन चलाया गया | प्रथम विश्वयुद्ध मे तुर्की ने जर्मनी का साथ दिया था और युद्ध के अंत मे उसकी पराजय हुई थी | युद्ध के समय , तुर्की मे खलीफा के शासन था , जिसे पुरे विश्व के मुसलमान अपना सुलतान मानते थे | पराजय के बाद , तुर्की का साम्राज्य तोड़ दिया गया | उसके राज्य के टुकड़े कर ईराक , सीरिया , लेबनान आदि नये राज्य बने | उत्तरी अफ्रीका को अंग्रेजों और फ्रान्सिसियों ने आपस मे बाँट लिया और खलीफा को गद्दी से उतार दिया गया | बाद मे तुर्की मे अब्दुल कमाल पाशा के नेतृत्व मे क्रांति हुई और इस प्रकार सदियों से चले आ रहे खलीफा के साम्राज्य का अंत हो गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *